बागपत। रविवार को केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का निरीक्षण करेंगे। अफसरों की टीम उनके साथ रहेगी। हाईवे निर्माण की यूपी सरकार से एनओसी मिलने के बाद निरीक्षण रखा गया है। हाईवे के गड्ढों की वजह से चार जिले के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। गौरीपुर मोड़, सरूरपुर कलां, गेस्ट हाउस सहित कई स्थानों पर गड्ढों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह हाईवे गाजियाबाद, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से होकर गुजरता है। निरीक्षण के लिए सूचना, पर्यटन धमार्थ कार्य विभाग के सचिव ने पांचों जनपदों के डीएम को पत्र के माध्यम से निरीक्षण की सूचना दें दी है।