बड़ौत (बागपत)। मांगों को लेकर हाईवे पर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में मंगलवार को भी महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की सदस्यों का धरना जारी रहा। धरना स्थल पर आयोजित बैठक में ब्लाक अध्यक्ष शर्मिष्ठा देवी ने कहा कि किसी भी कीमत पर कार्यकत्रियों का शोषण बर्दास्त नहीं होगा। धरने पर सतबीरी, सुशीला, राजेश, सुदेश, अंजू, शशि प्रभा, नीलम, कविता, सत्यवती, बबीता, सुशीला, अमरेश, पूनम वर्मा, सुदेश, मनोज, शशि, अनीता, ज्योत्सना, अंजू, सुनीता, माया, मोनिका, शहनाज, रेखा, मंजू, साहिरा, साजिदा, सुमन, कविता, मनोज, रीतु शर्मा, पुष्पलता, बिमलेश, सत्यवती, सविता आदि रहे।