पट्टी बारू में गंदगी से लोग परेशान
बड़ौत। पट्टी बारू घनश्याम भवन के पास लगे गंदगी के ढेर से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। इससे संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका पैदा हो गई है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को शिकायत की गई। लेकिन कोई हल नहीं निकला। गंदगी के चलते संक्रामक रोग फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह समस्या दूर न होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर कालू जैन, सुभाष जैन, हेमंत, संजय, मनोज, शांति आदि शामिल रहे।