एआरटीओ दफ्तर पहुंचीं सीडीओ, निरीक्षण किया
बागपत। सीडीओ चांदनी सिंह ने उपसंभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। शुक्रवार को सीडीओ एआरटीओ कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने विभिन्न कक्षों में पहुंचकर लाइसेंस बनने की सभी प्रक्रिया जानी। वाहनों के फिटनेस और सभी रिकॉर्ड की जानकारी ली। सभी कक्षों में कंप्यूटर ऑपरेटर से आवेदन के बारे में पूछताछ की गई। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि स्कूल और प्राइवेट वाहनों के फिटनेस कार्यालय में ही किए जाते हैं। इसके लिए ट्रैक बनवाने की शासन को मांग की गई है। स्वच्छता का ध्यान रखा गया है। जगह-जगह डस्टबिन रखवाए हुए हैं। सीडीओ ने निर्देशित किया किसी भी आवेदक को परेशान नहीं होनी चाहिए।