अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा ने सम्मान समारोह आयोजित किया । इसमें अनुसूचित समाज के बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल सूद ने किया। राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम गाया । भाजपा के जिला प्रभारी महेश अग्रवाल ने आज बच्चों की प्रतिभा को देखकर लग रहा है राष्ट्र की भव्य आशा अपने देश को बहुत ऊपर तक लेकर जाएगी। देश का नाम रोशन करेगी। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा हमें जनता की सेवा आखिरी पक्ति में बैठे व्यक्ति तक करनी है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान ने कहा मानव का सच्चा जीवन साथी विद्या है। इस विद्या को ग्रहण करके विद्यावान बनना है। इस मौके पर 60 बच्चों को सम्मानित किया । इसमें सुधीर ठाकुर, चंद्रवीर तोमर, प्रियंका आर्या, मनोज आर्य, सोनिया चौधरी, शोराज, रमेश, सुंदर, दुर्गेश, जिला प्रभारी राजपाल, सुभाष, सचिन, अमित मानव, मनोज सिंघल, अमित जैन आदि रहे।