बागपत। बड़ौत ब्लॉक के गुराना और पिलाना ब्लॉक के मतानतनगर में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण अधूरा है। आरोप है कि ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा कर रखा है। जमीन पर कब्जे के कारण निर्माण शुरू नहीं हो रहा है। विभाग को गुराना के रनधीर और मतानतनगर के प्रधान रामपाल सिंह ने विभाग को जमीन पर कब्जा होने की शिकायत भी की है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता ने एसडीएम बड़ौत और जिला कार्यक्रम अधिकारी से केंद्र की जमीन पर कब्जामुक्त कराने की मांग की है।