बड़ौत (बागपत) । बुढ़ाना निवासी इकराम अपनी पत्नी मोहसिना के साथ बाइक से बड़ौत आ रहा था। जब वह बिजरौल गांव के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रही एक स्कूली बस ने उन्हें भैंसा-बुग्गी बचाने के चक्कर में टक्कर मार दी। इससे इकराम और उसकी पत्नी मोहसिना घायल हो गए। राहगीरों ने बस रुकवाया। बाद में दोनों में समझौता होने के बाद बस रवाना हो गई। राहगीरों ने घायल दंपति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।