बड़ौत (बागपत)।
ग्रामीण डाक सेवकों ने मांगों को लेकर पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रख कर मुख्य डाकघर में धरना दिया और क्षेत्रीय सांसद को मांगों से संबधित ज्ञापन दिया।
बड़ौत मुख्य डाकघर में ग्रामीण डाक सेवकों ने पांचवें दिन भी मांगें पूरी न होने पर प्रदर्शन कर धरना जारी रखा और चेतावनी दी यदि शीघ्र मांगे पूरी नहीं होती तो कर्मचारी भूख हड़ताल शुरू करेंगे। संघ के मंडल सचिव बिजेंद्र सिंह तोमर ने डाक कर्मचारियों को एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। दूसरी तरफ बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह मुख्य डाकघर पहुंचे जिन्हें उन्होंने अपना मांग पत्र दिया। सांसद ने उन्हें आश्वासन दिया, उनकी सभी मांगों को संचार मंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराएंगे। धरने पर बैठने वालों में संजीव कुमार, मनेंद्र सैनी, रामप्रकाश, आनंद, दिनेश कुमार, राम गोपाल, ईश्वर दयाल, विक्रम बंसल, जगत सिंह, अमरेश त्यागी, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सिद्धांत आदि रहे।