बागपत। जेल में कई बंदियों की हालत बिगड़ रही है। किसी को बुखार है तो किसी के पेट में दर्द। कोई अन्य बीमारी से ग्रस्त है। उनका जेल अस्पताल में इलाज कराया। हालत में सुधार न मिलने पर जिला अस्पताल में शनिवार को लाया गया। चिकित्सकों ने जांच करने के बाद दवाई देकर वापस कारागार में भेज दिया। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।