गैस सिलेंडर लीक होने पर लगी
आग, मकान मालिक झुलसा
बड़ौत (बागपत)। पट्टी मेहर में गैस सिलेंडर लीक होने से एक मकान में आग लगने मकान मालिक झुलस गया जबकि करीब 70 हजार रुपये की कीमत का सामान जल गया। पट्टी मेहर का रहने वाला हरवीर शुक्रवार दोहपर गैस पर चाय बना रहा था। तभी गैस लीकेज होने से आग लग गई। इससे मकान में रखा काफी सामान जल गया। हरवीर ने आग बूझाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गया। सूचना मिलने पर दमखम विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।