नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक करेंगे
बागपत। पंचायतीराज विभाग की ओर से स्वच्छता वाहन लोगों को स्वच्छता का संदेश देगा। कुल 60 दिनों तक यह वाहन जिले के अलग-अलग गांवों में भ्रमण करेगा। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। गंदगी से होने वाली बीमारियों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने बताया कि स्वच्छता वाहन जिले में पहुंच गया है। डीपीआरओ ने बताया कि 15 से 30 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम, आशाओं का सहयोग लिया जा रहा है। सफाई के साथ टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।