फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। श्री ठाकुरद्वारा प्राचीन मंदिर, बरनावा ने बृहस्पतिवार को भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से भाजपा की जिला मंत्री अनीता खोखर, प्रमोद रठौडा और मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा में भोला-पार्वती, राधा-कृष्ण, देशभक्ति, कृष्ण, सुदामा, हनुमान, भगवान गणेश सहित दर्जनों मनमोहक झांकियों और बैंड बाजों की मधुर धनों पर थिरकते हुए चले। यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते लाक्षाग्रह बरनावा पहुंची। वहां भगवान श्रीकृष्ण का भक्ति भाव के साथ अभिषेक किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महेश शर्मा, महामंत्री राजीव शर्मा, सुधीर त्यागी, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, विष्णुदत्त, वीरेंद्र जैन, अवनीश शर्मा, सचिन त्यागी, राजू तोमर सिरसली, चीनू त्यागी, निशांत त्यागी, विशाल, मोहित, अनुज, राजीव, राहुल, रमेश, अनीस कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें