फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात ने ठप कर दी सैकड़ो गांव की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात ने ठप कर दी सैकड़ों गांव की बिजली
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। दो दिन से लगातार चल रही बारिश ने जनपद के सैकड़ों गांव की विद्युत सप्लाई ठप कर दी। इससे ग्रामीणों में अफसरों के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। बृहस्पतिवार को बरसात के साथ आई आंधी से बावली, मलकपुर, गुराना, बड़ौली सहित कई गांवों की सप्लाई ठप हो गई थी, वहीं शुक्रवार की सुबह करीब ढाई घंटे चली बारिश ने जौनमाना, लुहारी, बोहला, कोताना, दोघट, बिनौली, बरनावा, बिजरौल, अंगदपुर, आदमपुर, झुंडपुर, रमाला, किरठल, चौबली, हिलवाड़ी, टयौढी, सरूरपुर, बिजवाड़ा सहित सैकड़ों गांव की विद्युत ठप हो गई। बरसात थमने के बाद लोग निगम के कर्मचारियों को सप्लाई सुचारु कराने के लिए फोन मिलाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एक्सईएन प्रथम अजय कुमार ने कहा जिस जगह से सूचना मिल रही है, वहीं पर टीम को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें