विस चुनाव में तोड़फोड़ करने के 18 आरोपियों ने किया सरेंडर
बागपत। पुलिस के अनुसार विधानसभा चुनाव के दौरान सात फरवरी भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान मंत्री केपी मलिक चुनाव प्रचार के दौरान लोयन गांव में पहुंचे थे। जहां कुछ लोगों ने भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक की गाड़ी पर हमला करते हुए तोड़फोड़ कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ौत कोतवाली में 39 नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था। 14 आरोपियों ने कुछ दिन पहले सरेंडर कर दिया था, जबकि बृहस्पतिवार को 18 आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। जिन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई।अधिवक्ता जयवीर सिंह ने बताया कि सरेंडर करने वाले सभी आरोपियों को जमानत मिल गई।