बड़ौत (बागपत)। ऑल इंडिया सैनी सभा (पंजीकृत) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नरेश कुमार सैनी ने बागपत जनपद की कार्यकारिणी का गठन किया है। उन्होंने बागपत का जिलाध्यक्ष सुंदर पाल सैनी और महासचिव अनिल कुमार सैनी को मनोनीत किया है। इस दौरान धर्मपाल सैनी, महावीर सैनी, राम सिंह सैनी, श्याम सिंह सैनी, फेरू सैनी, अशोक जैन, इंद्रपाल सैनी आदि मौजूद रहे।