फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों की मदद करना भी एक यज्ञ- स्वामी ओमवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। आर्य समाज मंदिर, निरपुड़ा में 73वें वार्षिकोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व गन्ना राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश ने कहा कि समाज में दूसरों की सेवा एवं मदद करना भी एक यज्ञ है। उन्होंने कहा कि संसार में अपने लिए जीना कोई बड़ी बात नहीं है। जो मनुष्य दूसरों के लिए जीता है, समाज में भलाई के कार्य करता है, जरूरतमंद लोगों की मदद करता है, वह मनुष्य मानों एक यज्ञ ही कर रहा है। यज्ञ के ब्रह्मा डॉ. भोपाल सिंह शास्त्री ने कहा कि वेदों का पढ़ना-पढ़ाना और सुनना-सुनाना हर मनुष्य का कर्तव्य है। यज्ञ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ करने वाला व्यक्ति सदा खुश रहता है। वेदपाठ राजवीर सिंह शास्त्री ने किया। यज्ञमान पप्पू व उनकी पत्नी सविता रहे। इस मौके पर सविता आर्या, योगेंद्र पाल आर्य, हरपाल आर्य, ब्रजपाल, रामकुमार, वेद भरत, सोमपाल, प्रियव्रत राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें