खेकड़ा (बागपत)। होली का त्योहार नगर एवं क्षेत्र में परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। महिलाओं एवं बच्चों ने होली का पूजन कर सुख शांति की कामना की। रात में नगर एवं क्षेत्र में ढोल नगाडे़ बजाकर होली दहन किया । जैन कॉलेज रोड, मोहल्ला अहिरान, मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर, शिव मंदिर आदि स्थानों पर होलिका त्योहार पर महिलाओं ने प्रसाद चढ़ाया और सुख शांति की मन्नत मांगी। बाजारों में होली के त्यौहार के चलते सामान खरीदने वाले लोगों की भीड़ लगी रही।