दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव के बड़ा शिव मंदिर मेें होली पर सामूहिक यज्ञ हुआ, इसमें होली को भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। यज्ञ के ब्रह्मा पंडित बिल्लू शर्मा ने कहा कि होलिका में सामग्री, कपूर, घी डालना चाहिए। इससे वातावरण शुद्ध होता है और बीमारियां भी दूर भागती हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि होली को सुख शांति से मनाए। किसी तरह का विवाद न करें। शराब का कम से कम सेवन करें। होली रंगों का त्योहार है। इसलिए कीचड़ व पानी से होली न खेलें। रंगों का प्रयोग न करें। यज्ञ मान बारू पंडित रहे। इसमें सतेंद्र राणा, निश्चय राणा, हरपाल आर्य, मास्टर हरबीर, ब्रजपाल राणा, सूबेदार प्रताप सिंह, मास्टर रामकुमार, मांगेराम राणा, बाबा भोलर, कृष्णपाल प्रधान, वेद भरत, ओमवीर खलीफा, रणपाल आदि मौजूद रहे।