अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन आए दिन देरी से स्टेशन पर पहुंच रही है, इससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को स्टेशन पर यात्रियों को पौने दो घंटे तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर सहारनपुर जाने वाली 51911 पैसेंजर ट्रेन का बागपत रोड स्टेशन पर पहुंचने का समय दो बजकर सात मिनट है, लेकिन यह यह अपने समय से पौने दो घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची, जिस कारण यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। यात्री विनेश ने बताया कि यह ट्रेन हर समय देरी से ही स्टेशन पर पहुंचती है। दिनेश, महेश, सुरेश ने रेलवे विभाग से ट्रेनों के समय से संचालन की मांग की है।