दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में राष्ट्रीय मजदूर किसान परिषद की बैठक हुई, इसमें बकाया गन्ना भुगतान एवं सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां न मिलने पर नाराजगी जताई। इसकी अध्यक्षता करते हुए रामेश्वर तोमर ने कहा कि चीनी मिलें किसानों का शोषण कर रही है। गन्ना समितियां किसानों को सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां नहीं भेज रही हैं। खेतों में सामान्य प्रजाति का गन्ना खड़ा है, जबकि अगैती प्रजाति का गन्ना खत्म हो चुका है। अभी भैंसाना मिल पर किसानों के करोड़ों का गन्ना भुगतान बकाया है, इसके चलते किसान परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान में तेजी न लाई गई तो किसान आंदोलन शुरू कर देंगे। संचालन हरवीर सिंह ने किया। इसमें रमेश, हरेंद्र, जयवीर, राज कुमार, अनिल कुमार, राजेश, महेंद्र, जयपाल, नरेंद्र आदि रहे।