फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ रोड स्थित नया गांव के पास होली चाईल्ड एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह पत्नी अल्का तोमर रही। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संस्कारवान शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। वहीं स्कूल प्रबंधन से भी विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसको देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसकी अध्यक्षता प्रबंधक ब्रजपाल धामा ने की। जबकि संचालन डॉ. उषा किरण ने की। इसमें आरूषि, प्रतिभा, अमीता कौशिक, काजल, दीप्ति, बिनी, निकिता, आशीष, वितांशी का सहयोग रहा। सरिता चौहान, शालू, दिव्या, अनुष्का, राजू पहलवान, प्रदर्शन, भावना त्यागी, राजेश खुराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें