फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई पार्टी में जूनियर छात्र व छात्राओं ने सीनियर को दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। विद्याभवन पब्लिक स्कूल में आयोजित फेयरवेल पार्टी में सीनियर छात्र, छात्राओं को जूनियर छात्र-छात्राओं ने तिलक लगाकर विदाई दी। साथ ही छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पारूल, काजल ढाका, छवि ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया। छात्रा गौरी, सान्या, इर्तिका, नैंसी ने डांडिया, गरबा नृत्य, छात्र आरव, मोहित ने भंगड़ा नृत्य किया। इस दौरान प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, शिक्षक धर्मपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें