बागपत। सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हुआ। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर छात्र-छात्राओं ने भाषण दिया। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति शपथ दिलाई। उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कक्षा नौ में राकिब प्रथम, तनीषा द्वितीय, कक्षा आठ में पायल शर्मा, द्वितीय पायल पंवार रही। कक्षा सात में शौर्य त्यागी प्रथम, अनुष्का व्यास द्वितीय रही। कक्षा छह में हर्ष, खुशी यादव द्वितीय रही। विजेताओं को सम्मानित किया। एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र सिंह, स्कूल निदेशक महक सिंह हुड्डा, प्रमोद पंवार, उप प्रधानाचार्य अमित तेवतिया सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।