फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। संविधान बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सात मांगों का ज्ञापन तहसीलदार बागपत राम नयन सिंह को राष्ट्रपति के नाम सौंपा। सभी पदाधिकारियों ने सभी मांगों को पर ध्यान कर उसका समाधान कराने का आह्वान किया। उनकी मांग आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण देकर भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन किया है। समाज में भेदभाव समाप्त करने की सरकार की कोई योजना नहीं है। इसका बिल बिना विलंब रद्द किया जाए। एससी-एससी, ओबीसी को उनकी जनसंख्या के आधार पर पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाए। आरक्षण का कानून बनाकर आरक्षण लागू किया जाए। एससी, एसटी अन्याय अत्याचार निवारण कानून अधिक सख्त किया जाए। आगामी लोकसभा में ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर से चुनाव किए जाए। जिलाध्यक्ष जुल्फकार, सोहनवीर, इरफान, रामशरण, अतर, रणबीरी, ओंकार, अंगूरी, मोहम्मद रफीक, तारा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें