बागपत। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर पर स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल जिला अस्पताल में जारी है। इससे जिला अस्पताल से लेकर, सीएचसी और पीएचसी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थायी डॉक्टरों की ओपीडी पर भीड़ बढ़ गई है। विभाग के कार्य भी प्रभावित हो गए है। जिलाध्यक्ष गोपाल राणा, जब्बार, मनोज, डॉ. नूपुर गर्ग, डॉ. उमर, डॉ. प्रीति जैन, नौशाद अहमद, टीवी विभाग के जिला समन्वयक मनीष पांडेय, रेनू धामा, अनिल भड़ाना, शिवराज रूहेला, रोहित, अनिल दूबे, अनुज श्रीवास्तव मौजूद रहे।