फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन, छपरौली रोड, बड़ौत में पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन प्रशिक्षक रामकिशन शर्मा ने छात्राओं को ध्वज शिष्टाचार, राष्ट्रगान, शिविर मूल्यांकन और ध्वजारोहण एवं विसर्जन कराया। इस मौके पर कॉलेज निदेशक डॉ. संजीव आर्य ने प्रशिक्षक रामकिशन शर्मा को सदाचार भूषण देकर सम्मानित किया। छात्राओं ने स्वागत गीत, सर्वधर्म प्रार्थना, भजन तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन डॉ. जावेद अली और डॉ. ओमपाल धनखड़ ने किया। इसकी अध्यक्षता राजेंद्र सिंह लुहारी ने की। इसमें राहुल सिंह, श्वेता राठी, हरिप्रकाश पवार, प्रियंका तोमर, अंकित कुमार, ओमपाल पूनिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें