खेकड़ा (बागपत)।
बकाया वेतन दिलाने की मांग को लेकर खेकड़ा नगर पालिका के ठेका सफाई कर्मियों की हड़ताल सत्रहवे दिन शनिवार को भी जारी रही।
खेकड़ा नगर पालिका के ठेका सफाई कर्मी चार जनवरी से अपना बकाया वेतन दिलाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। शनिवार को सत्रहवे दिन भी नगर पालिका परिसर में ठेका सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी रही। सफाई कर्मियों ने शनिवार को दिन भर कार्यालय परिसर में धरना जारी रखा। उन्होंने कहा कि जब तक उनके बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। और कतई पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान सुनीता, कीर्ति, आरती, बबली, रीतू, मालती, मीनाक्षी, कविता, संगीता, सोनिया, सीमा, मनीषा, रेनू, ममता, बीरमती, संगम, सतबीरी, कमलेश, पिंकी, रामो, सनेश, बोबी, सुशील, सचिन, मोनू, राजेश, अरविंद, राहुल, अमित, सोनू, मिंटू, दीपक, हरबीर आदि रहे।