बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल मेें बृहस्पतिवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 10 , जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें संस्कृति, विज्ञान व भूगोल के अलावा नवीनतम जानकारी को शामिल किया। सीनियर वर्ग में आदित्य प्रथम, साक्षी द्वितीय और नेहा तृतीय रही। जबकि जूनियर वर्ग में अनिकेत प्रथम, स्वीटी द्वितीय और पंकज तृतीय रहा। विजेताओं को सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें सुरेखा, प्रीति, प्रियंका, मंदीप, सुरेंद्र, अभिषेक, महेश, विकास का योगदान रहा।