फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्ट्रर ने बाइक में टक्कर मारी, दो लोग नहर में गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग नहर में जा गिरे। लोगों ने किसी तरह उन्हें नहर से निकालकर सीएचसी पर भर्ती कराया। घायल शारदा पत्नी राजवीर कुर्डी गांव की रहने वाली है, उसके परिवार का युवक कपिल पुत्र पवन निवासी कुर्डी रविवार को गांव से बाइक पर उसे बड़ौत डाक्टर को दिखाने आया था। जब वह दवाई लेकर जा रहे थे, तो मलकपुर रोड पर तीव्र गति से ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों नहर मेें जा गिरे। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें नहर से निकाला, उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें