बागपत। मुजफ्फरनगर जनपद के खेड़ा मस्तान गांव निवासी रामकिशन ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में रिट दायर कर सरूरपुर गांव के केबीएफ भट्ठे से परिवार को बंधनमुक्त कराने की अपील की थी। उच्च न्यायालय ने बागपत पुलिस को भट्ठे मजदूर के परिवार को बंधनमुक्त कराने के आदेश पारित किए। शनिवार को पुलिस ने भट्ठे से 11 मजदूरों को बंधन मुक्त कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मजदूरों को बंधन मुक्त करा दिया गया है।