बड़ौत (बागपत)। सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने जमकर पसीना बहाया। शुभारंभ प्रबंधक अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन, शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा व प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने किया। दूसरे दिन प्ले कक्षा के अक्षित, अरनव, मीतांजलि, प्रत्यक्ष, लवण्य, सोनवर्त ने जंपिग रेस में कमाल दिखाया। नर्सरी में आराध्या, दिव्यांशी, कुलुध, गुंजन, एलकेजी कक्षा से ऊंची कूद में माही, रितिक, रोहन, उत्सव, अभय, खुशी, आरव, राज, अराध्या, राज ने भाग लिया। यूकेजी कक्षा से अवनी, आदित्य, अक्षय, मोक्षी, अंश ने मेडल प्राप्त किए। सीनियर बालिका खो-खो मैच में एवरेस्ट ने अमेजॉन और नाइल हाउस ने पैसेफिक को हराकर फाइनल मेें जगह बनाई, जहां एवरेस्ट हाउस ने नाइल हाउस को हराया। सीनियर बालक वर्ग मेें वॉलीबाल मैच में अमेजॉन हाउस ने पैसेफिक हाउस को हराकर और नाइल हाउस ने एवरेस्ट को हराकर फाइनल मेें प्रवेश किया। फाइनल में पैसेफिक ने नाइल को हराया। विजेता टीम के बच्चों को डायरेक्टर अनुराग जैन, चारू जैन, निर्दोष शर्मा व पंकज शर्मा ने सम्मानित किया। संचालन पीटीआई मनोज तोमर ने किया।