फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आवाज उठाई, समस्याओं से निजात दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अमर उजाला पिछले एक वर्ष से किसानों के साथ हर दम खड़ा रहा। किसानों की आवाज उठाई, जिसकी गूंज लखनऊ और दिल्ली तक हुई। चीनी मिलों पर बकाया भुगतान के मुद्दे के अलावा गेहूं बुआई, सब्जी किसान और फूलों की खेती करने वाले किसानों की समस्याओं को उठाकर समाधान कराने में अहम भूमिका निभाई। पिछला पेराई सत्र समाप्त होते होते चीनी मिलों के परते में सुधार हुआ, लेकिन भुगतान की गति धीमी रही। बागपत के किसान वेस्ट यूपी की 14 चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करते हैं, लेकिन हकीकत यह थी कि 35 हजार किसानों को एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया। अमर उजाला ने यह मुद्दा उठाया तो लखनऊ और दिल्ली तक गूंज हुई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर उजाला के समाचार को ट्वीट किया, जिस पर देशभर से प्रतिक्रियाएं आई। इसके बाद भुगतान में तेजी आनी शुरू हुई। खाद की कमी रही हो या फिर भूमि अधिग्रहण में किसानों की अनदेखी, अमर उजाला ने प्राथमिकता के साथ मुद्दों को उठाया और समाधान कराने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें