फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने स्कूल में मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलाना (बागपत)। तिलक पब्लिक स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय मॉडल प्रदर्शनी लगाई, इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी में स्थापित किए। बच्चों ने वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, वाटर सेवर, मिसाइल, चिड़ियाघर, डिजिटल सिटी, रेल, हवाई जहाज, जेसीबी सहित विभिन्न मॉडल बनाए। सैकड़ों लोगों ने इसका अवलोकन किया। प्रधानाचार्या सुमन धामा ने कहा कि इन्हीं बच्चों में बड़ी प्रतिभा छिपी है। इन्हें मार्गदर्शक की आवश्यकता हैं। इन्हीं में हमारे अब्दुल कलाम जैसे वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर और अन्य प्रतिभाएं छिपी हैं। इस दौरान गजेंद्र धामा, प्रमोद पाल नेहरू, आशा, कीर्ति, दीपिका, सृष्टि, आदेश, विक्रम, जनशी, मानसी, अरुणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें