फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी भाजपा की पैदल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से शुरू होगी भाजपा की पैदल यात्रा
विज्ञापन

बागपत। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिला प्रभारी वाईपी सिंह ने बताया कि शनिवार से पार्टी की पदयात्रा शुरू होगी। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में इसका आयोजन होगा। पद यात्रा कार्यक्रम आयोजक सुधीर मान को बनाया गया है। बागपत विधानसभा के पक्का घाट से यात्रा शुरू होगी। बड़ौत के डाक बंगले से और छपरौली विधानसभा में किशनपुर बराल से पद यात्रा का शुभारंभ होगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दें दी गई है। भाजपा लोकसभा संयोजक एडवोकेट रामपाल नेहरा और जिला मीडिया प्रभारी अजय गोयल ने बताया कि पैदल यात्रा करीब 15 किमी निर्धारित की गई है। एक दिसंबर से शुरू होगा 15 दिसंबर तक कार्यक्रम निर्धारित किए गए है। मीडिया संपर्क प्रभारी ठाकुर प्रदीप सिंह, जिला महामंत्री कंवरपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें