बड़ौत (बागपत)। सीएचसी परिसर मेें शनिवार को सीएचसी अधीक्षक ने खसरा और रुबेला से बचाव के लिए शुरू होने वाले अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। अभियान के प्रसार-प्रचार के लिए खुशी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खुशी वैन जौनमाना, कोताना आदि गांव मेें पहुंची और मैजिक शो दिखाकर लोगों को जागरूक किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने बताया कि 26 नवंबर से 31 दिसंबर तक प्रदेश में 7.64 करोड़ बच्चों को खसरा/ रुबेला के टीके लगाए जाएंगे। बागपत जनपद में 9 माह से 15 वर्ष से कम आयु के सात लाख बच्चों को विशेष अभियान चलाकर टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 40 हजार बच्चे गर्भावस्था में ही अनुवांशिक बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं। इसमें पूजा, गीता, सुबोध, कुसुमलता, अमिता, सचिन मलिक, सुषमा, सुभाष आदि रहे।