बड़ौत (बागपत)। रेजोनेंस पब्लिक स्कूल मेें सांइस और मैथ्स प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रबंधक प्रवीण तेामर व प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक ने किया। प्रदर्शनी के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने सुरक्षा के नियम, यातायात के साधन, ताजमहल, अम्ल वर्षा, जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण की सतह, राष्ट्रीय प्रतीक, पौधों का जीवन, संतुलित आहार, लाल किला, जंतर-मंतर आदि सहित दर्जनों मॉडल तथा प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विजेताओं में आशीष, सौरभ, अंकित, नवीन, अनिल, दीपिका, आरती, सोनाक्षी, उमा, प्रीति को प्रबंधक प्रवीण तोमर ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक ने किया। सुबोध, शर्विष्ठा पंवार, अनुज तोमर, शालिनी, दीपाली का सहयोग रहा।