फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूकों के पहरे में बाजार से गुजरे भाजपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय का रविवार को शहर में स्वागत किया। जिलाध्यक्ष लाइसेंसी बंदूकधारियों के साथ नगरपालिका कार्यालय के बाहर से शहर के बड़ा बाजार होते हुए गुजरे। कई जगह फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान निजी बंदूकधारी उनके साथ रहे। उपाध्याय का कहना है कि स्वागत करने वाले युवक ही लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुुंचे थे। स्वागत के बाद शहर में सत्यपाल के आवास पर बैठक हुई। इस दौरान सत्यपाल, सुशील, राजीव, महेश शर्मा, संजय रूहेला, जगमोहन पाल, अहसान सभासद, संजय, सतीश गुप्ता, राहुल मलिक, महेश जॉंटी, किशन जुनेजा, विकास मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि त्योहार को ध्यान में रखकर डीएम ने जनपद में धारा 144 लागू कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें