दोघट (बागपत)। यज्ञशाला दाहा में 31वां ऋग्वेद खंड पारायण यज्ञ का शुभारंभ हुआ, इसमें लोगों ने आहुति डाली। ब्रह्मा पद से बोलते हुए प्रभात आश्रम भोला झाल के कुलपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने कहा कि परम पिता परमेश्वर ने सृष्टि को बनाया है। ईश्वर ने सभी जीव बनाए हैं। भोजन की व्यवस्था सब जीवों के लिए की है। वृक्षों से मिलने वाले फल-फूल के कारण हमारा जीवन चलता है। ईश्वर की भक्ति से ही सुख की प्राप्ति होती है। इस मौके पर अजय कुमार, विपिन कुमार, यश, मास्टर महिपाल सिंह, राजाल सिंह, पं. भगीरथ शर्मा, सोमपाल सिंह, अभिषेक, सुंदर, चंद्रहास, मास्टर ब्रह्म सिंह, अखिलेश, ब्रजेश, राज सिंह, रतन सिंह, सविता, रामकुमार, राजेंद्र आदि रहे।