फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 21 मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। 33वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित हुई पोस्टर पेंटिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के 21 विजेता छात्रों को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने सम्मानित किया। अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि 28 अगस्त को प्रतियोगिता हुई। इसमें 441 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 21 छात्रों का चयन किया। उन्होंने बताया कि शिवम शर्मा ने पोस्टर पेंटिंग में प्रथम, वंशिका राजपूत द्वितीय, मानसी जैन तृतीय रही। हिंदी स्लोगन में शिवानी प्रथम, प्रिया द्वितीय और सोनिया तृतीय रही। अंग्रेजी स्लोगन में मुस्कान प्रथम, दीपा पांचाल द्वितीय और शिवानी कुशवाह तृतीय रही। सभी को जिया लाल प्रेमवती अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान कुलवंत, इति जैन, आरती, पूजा, शिवानी, सोनल, स्वाती, रूबी, आयुष शर्मा, विनय कुमार, राहुल, सिमरन को सांत्वना पुरस्कार दिया। इसमें डॉ. अभिषेक डागर, सुभाष यादव, डॉ जेएस शर्मा, लायन अतुल जिंदल, आशीष गोयल, अंकित गोयल, मोहन त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें