फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य रक्षक बहाली पर हर्ष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ऑल इंडिया कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन की बैठक बड़ौत के डाक बंगले पर हुई। बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव सुभाष कुमार, जिला महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि योगी सरकार में जन स्वास्थ्य रक्षक बहाली के लिए शासकीय नोट तैयार किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने तीसरे सप्ताह में सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग को अपनी लिखित स्वीकृति दे दी। जल्द अधिसूचना जारी कराने की घोषणा की। शासन ने अब एंप्लीमेंटेशन प्लान के अंतर्गत वित्तीय प्रस्ताव, केबिनेट नोट तैयार करने में जुट गया है। कुछ स्वास्थ्य संगठनों द्वारा आंदोलन करने की आड़ में शासकीय कार्रवाई में बाधा खड़ी करने का प्रयास कर रहे हैं। जिनका राज्य भर में पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया। इसमें लाल साहब, लोकेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, राहुल कुमार, दीपेंद्र कुमार, मोमिन खान, राशिद अली, पवन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें