बागपत। प्रत्येक ब्लॉक में मनरेगा से हुए दो बड़े कार्य की जांच टीएसी से होगी। सीडीओ को विभिन्न बिंदुओं पर अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देशित किया । एपेक्स टीएसी ग्राम्य विकास के मुख्य प्राविधिक परीक्षक विकास चंद्र आर्य ने इस संबंध में प्रदेश के सभी सीडीओ को पत्र जारी किया है। आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश के आदेश पर हर विकास खंड के दो सबसे अधिक धनराशि के मनरेगा प्रोजेक्ट की जांच मंडलीय टीएसी से कराई जाएगी। बीडीओ सभी सूचनाएं प्राविधिक परीक्षक को उपलब्ध कराएंगे। यदि किसी बीडीओ ने लापरवाही की तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। ब्यूरो