बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन पालीटेक्निक में मंगलवार को सीधे प्रवेश को लेकर छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रधानाचार्य राजेश कुमार जैन ने बताया कि कॉलेज मेें इलेक्ट्रॉनिक, मेकेनिकल, सिविल आदि सहित कई ट्रेडों में 594 सीट निर्धारित की। 8 जून से 15 जुलाई काउंसिलिंग प्रक्रिया के बाद 25 जुलाई तक स्पॉट काउंसिलिंग कराई । इस दौरान 422 सीटों पर ही प्रवेश हो सका। अब 172 सीटें रिक्त पड़ी हैं। इसके लिए सीधे प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी। मंगलवार को पूरे दिन डायरेक्ट प्रवेश के फार्म लेने को लेकर छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी रही। कई बार पहले फार्म लेने को लेकर छात्रों मेें कहासुनी भी हुई, हालांकि सूचना पर पहुंचे प्रधानाचार्य राजेश कुमार जैन ने उन्हें शांत किया और शांति पूर्ण ढंग से सभी छात्रों को फार्म दिलवाए। ब्यूरो