फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पैनल चुनाव मैदान में, 29 को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। डीएवी इंटर कॉलेज, किशनपुर बराल की प्रबंध समिति के पंच वर्षीय निर्वाचन मेें केवल अध्यक्ष, प्रबंधक और उप प्रबंधक पद पर चुनाव होगा। तीन पदों पर दो पैनल चुनाव मैदान में है। चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पहले पैनल में प्रभात तोमर अध्यक्ष, कर्ण सिंह प्रबंधक तथा देवेंद्र सिंह उप प्रबंधक पैनल को चुनाव चिह्न घोड़ा आवंटित किया, दूसरे पैनल में मुकेश कुमार अध्यक्ष, सतेंद्र प्रबंधक और अनिरुद्ध उप प्रबंधक पैनल को चुनाव चिह्न कुर्सी आवंटित की। 29 जुलाई को प्रात: आठ बजे से शाम तीन बजे तक विद्यालय प्रांगण मेें चुनाव होगा। इस चुनाव में 4443 मतदाता पंजीकृत हैं। परिणाम की घोषणा उसी दिन मतगणना के उपरांत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें