बागपत। विधान सभा की पंचायत राज समिति की द्वितीय उप समिति का 14 जुलाई को जिले में भ्रमण होगा। इस दौरान पंचायत राज समिति की उप समिति केंद्र और यूपी सरकार द्वारा संचालित योजना और जिले में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेगी। इसमें विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य शामिल होंगे। सीडीओ पीसी जायसवाल ने जिला पंचायत राज अधिकारी और डीआरडीए के पीडी को बताया कि 14 जुलाई को कलक्ट्रेट सभागार में उप समिति की समीक्षा बैठक निर्धारित की गई है। समय से पहले अपनी सभी कार्यों की अभिलेख तैयार करेें।