फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में रोहित ककौर की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला कारागार में बंद रोहित ककौर की हालत बिगड़ गई, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर किया है। छपरौली थाना क्षेत्र के ककौर कलां गांव निवासी रोहित पुत्र सत्यवीर तीन साल से जिला कारागार में बंद है। उस पर लूट, हत्या के 10 से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह मृतक कुख्यात बदमाश प्रिंस का साथी था। शुक्रवार रात जेल में उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर किया गया है। रोहित ने बताया कि वह पांच दिनों तक जेल अस्पताल में भर्ती रहा। वहां पर सही इलाज न होने के कारण उसकी हालत बिगड़ी है। उसके पेट में इंफेक्शन है। जेल में भी खाना अच्छा नहीं मिलता, जिस कारण कई बंदी बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें