फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी ने बैल बुग्गी में टक्कर मारी, किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली रोड स्थित रक्षा अस्पताल के पास गाड़ी ने बैल बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में किसान घायल हो गया। बागपत निवासी आस मोहम्मद पुत्र जिया उल हसन सोमवार को बैल बुग्गी लेकर खेत में जा रहा था। जब वह रक्षा अस्पताल के पास पहुंचा तो सामने से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे बैल बुग्गी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में किसान आस मोहम्मद घायल हो गया। लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। खाई में गिरे बैल और बुग्गी को बाहर निकाला। इस संबंध में घायल किसान ने कोतवाली में गाड़ी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें