फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म मार्ग पर चलकर ही मोक्ष की प्राप्ति संभव---अतुल भैया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। ज्ञान सागर गुरुकुल बरनावा के संस्थापक ब्रह्मचारी अतुल भैया ने कहा कि तप करने से मनुष्य महान बनता है। धर्म मार्ग पर चलकर ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। वे शनिवार को गुरुकुल परिसर में आयोजित धर्म सभा में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भौतिक सुख सुविधाओं में फंसकर मनुष्य धर्म से दूर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना धर्म के मनुष्य का जीवन बिन ब्रेक की गाड़ी के समान होता है और वह गहरे गड्ढे या खाई में गिर जाता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य धर्म रूपी गाड़ी में सवार होकर संसार रूपी भवसागर को पार कर सकता है। इसमें राकेश जैन, गौतम चंद जैन, चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, धनपाल बैंसला, सम्यक जैन, मनोज जैन, विशाल जैन, संकल्प जैन, मोहित जैन आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें