फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू साम्राज्य दिवस को सफल बनाने की रणनीति बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। हिंदू जागरण मंच की बैठक बुधवार को हुई, इसमेें संगठन का विस्तारीकरण किया। इसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैंस ने की। संचालन नितिन जैन ने किया। मुख्य अतिथि ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल किया। बैठक में संगठन विस्तार के बाद हिंदुत्व के मुद्दे पर चर्चा की और हिंदू साम्राज्य दिवस को सफल बनने के लिए रणनीति बनाई। नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर बल दिया। इस मौके पर अंकित बड़ौली को हिंदू जागरण मंच का युवा जिलाध्यक्ष, दीपक बामनौली जिला उपाध्यक्ष बनाया। इस अवसर पर थाना प्रभारी भी मनोनीत किए। पूजा तोमर एडवोकेट को जिला संयोजक और रूबी कश्यप एडवोकेट को जिला सहसंयोजक बनाया। इसमें जय कुमार कंडेरा, नितिन जैन, किशोर चौहान, पवन कौताना, चिंटू मिश्रा, पारुल शर्मा, सुनील फौजी, राहुल वर्मा, पीयूष पांचाल, पूजा, रूबी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें