बड़ौत। एल्पाइन पब्लिक स्कूल जिवाना गेट पर बुधवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता मेें बच्चों ने कमल का फूल, मोर की आकृति, क्रिसमिस ट्री तथा अनेक प्रकार फूल बनाकर सभी का मन मोह लिया। कक्षा प्रथम में अर्जुन ने प्रथम, वंश ने द्वितीय, योगांश ने तृतीय, कक्षा दो में हर्ष प्रथम, उमंग द्वितीय, आर्यन तृतीय, कक्षा तीन में वंशिका प्रथम, तन्वी द्वितीय, लक्ष्य तृतीय, कक्षा चार में सक्षम प्रथम, इशा द्वितीय, सृष्टि तृतीय, कक्षा पांच में वाणी प्रथम, बिन्नी द्वितीय व रिया तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को प्रधानाचार्या संतोष तोमर, मैनेजर यजुवीर व प्रबंधिका पंकज ने सम्मानित किया।