फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरूषों के बारे में बच्चों को बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत।
विज्ञापन

माउंट लिटरा स्कूल में मंगलवार को आर्य समाज का स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से स्कूली बच्चों को महापुरुषों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ चेयरमैन हंसकुमार जैन, बिजेन्द्र जैन, प्रधानाचार्य अभिषेक मजूमदार व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि आज बच्चे पढ़ाई में तो महारथ हासिल कर रहे हैं, लेकिन उन्हें देश की आजादी में योगदान देने वाले क्रांतिकारियों और समाज के उत्थान मेें योगदान देने वाले महापुरुषों के जीवन मेें कोई जानकारी नहीं है। यही वजह है कि युवा गलत दिशाओं में चल पड़ा है। नशाखोरी, जुआ खेलने का आदी हो चुका है। संस्कार न मिलने से बच्चे न तो अपने परिजनों का सम्मान करते हैं और न अपने गुरुजनों का। इस दौरान बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से महापुरुषों के जीवन के बारे में जानकारी दी गई और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया गया। निधि निझावन, दीपक, हिमांशु जैन, अंकुर शर्मा, उमेश, तृप्ता, आशुतोष, विकास, रूपाली, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें